रामानुजगंज: धान बेचकर भी भुगतान से वंचित किसान, दफ्तर-दफ्तर भटकने को मजबूर
रामानुजगंज बुधवार सरकार जहां किसानों को “दाने-दाने की कीमत” देने का दावा करती है, वहीं जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। जिले के विजयनगर में एक किसान अपनी धान बिक्री का भुगतान पाने के लिए महीनों से परेशान है। पीड़ित किसान ने नियमानुसार अपने रकबे और खसरा नंबर पर धान बेचा था, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उसके खाते में राशि नहीं पहुंची