सौरिया गांव से डंडखोरा पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना कांड संख्या 123/2025 तहत हत्याकांड मामले में एक महिला प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसको लेकर डंडखोरा पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि लगभग 09 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि ललिता देवी पति स्वर्गीय बबलू परिहार साकिन सौरिया थाना डंडखोरा जिला कटिहार को गिरफ्तार किया है।