कांग्रेस पार्टी ने अपने प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट चयन के लिए पहली बार देशव्यापी अभियान शुरू किया है। जिसे एक राष्ट्रीय टैलेंट हंट का रूप दिया गया है। अभियान को सरगुजा संभाग में सफलतापूर्वक संचालित करने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रवक्ता अनुपम फिलिप को सौंपी है। उन्हें इस क्षेत्र का रीजनल कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।