आरंग: करमंदी में स्कॉर्पियो की टक्कर से अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर चालक की हुई मौत
Arang, Raipur | Jun 21, 2026 प्रतिबंधित सीजन में भी महानदी से बेधड़क चल रहे अवैध रेत खनन के काले कारोबार ने एक और हंसते खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया ग्राम करमंदी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर नियंत्रित होकर पलट गया और ट्रैक्टर चालक की गाड़ी के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए