हरदोई: बाघ एक्सप्रेस को मिला नया एलएचबी कोच, यात्रियों को मिलेगा अधिक आरामदायक सफर
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026 हरदोई से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेन हावड़ा–काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस अब नए रूप में यात्रियों को सेवा देगी। रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच शामिल कर दिए हैं। इसके साथ ही वर्षों से संचालित हो रहे पुराने आईसीएफ कोचों की जगह अब अत्याधुनिक तकनीक वाले डिब्बे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेंगे।