उजियारपुर: प्रेम प्रसंग में गई उजियारपुर के युवक की जान पुलिस कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के युवक सुमन कुमार की मिली लास के बाद पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बताया जाता है कि परवल के खेत से सुमन कुमार की लाश को बरामद करते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वही ग्रामीणों का बताना है कि प्रेम प्रसंग के मामले में सुमन कुमार की हत्या की गई है।