उज्जैन शहर: अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। यहां नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जाप करते नजर आए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामन