सागर उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में आवारा पशुओं का आतंक चरम पर है, तमाम प्रयासों के बाद भी इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका है। आए दिन सड़कों पर तांडव करते आवारा सांड वाहनों सहित वाहन चालकों को मुसीबत बने हुए है, शुक्रवार की शाम 4:30 बजे दो आवारा सांडो ने नगर पालिका कार्यालय के गेट पर जमकर तांडव मचाया, जिसने भी इनकी भिड़ंत देखी वो कुछ देर के लिए सहम गया