सामोद स्थित वीर हनुमान धाम मंदिर में आज मंगलवार को आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। सूचना मिलते ही ATS और QRT की टीमें मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मंदिर परिसर को चारों ओर से घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन वहां पर मॉक ड्रिल की गई थी।