सतना। शहर के व्यस्ततम स्टेशन रोड इलाके में भारी जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी समय लगा।बताया जा रहा है कि यातायात का दबाव बढ़ने और सड़क पर वाहनों की अधिकता के कारण स्थिति बिगड़ गई।