बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोढ़ली पंचायत के बिशनी बथान निवासी रिकेश शर्मा के तीस वर्षीय पत्नी यशोदा देवी ने शुक्रवार की शाम चार बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के एक व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाते हुए घर में घुस कर बक्सा तोड़ कर नगदी एवं जेवरात चोरी कर लेने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार के सबेरे आठ बजे के करीब की बताई जा रही है।