बांधवगढ़: शहडोल संभाग के कमिश्नर ने किया ग्राम पंचायत भवन व खेल मैदान का निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति पर ली जानकारी
शहडोल संभाग के कमिश्नर ने ग्राम पंचायत का दौरा कर पंचायत भवन एवं खेल मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सरपंच गोविंद प्रसाद गौतम ने बताया कि ग्राम पंचायत में पेंशन योजना के तहत 238 हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 285 आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 186 नए पात्र हितग्राहियों के नाम सर्वे में शामिल किए गए हैं।