प्रेमपुरा गांव में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्र में डिग्गी में डूबने से हुई मासूम की मौत मामले में शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे परिजन मासूम का शव लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे रहे परिजनों का आरोप था कि दोषी आंगनबाड़ी कर्मियों पर कार्रवाई की जाए और परिवार को मुआवजा तथा संविदा पर नौकरी दी जाए।