पंचकूला: रायपुररानी के बस स्टैंड चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया
जम्मू कश्मीर में धार्मिक यात्रा के दौरान हिंदू तीर्थ यात्री बस पर 9 जून को आतंकी हमले में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसी के विरोध में आज रायपुररानी के बस स्टैंड चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आतंकवाद का पुतला जलाया और प्रधानमंत्री से आतंकवाद के खिलाफ में कठोर कानून बनाने की मांग की है।