उज्जैन शहर: गुरु तेगबहादुर के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा फ्रीगंज में साहिब का प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया
सिख पंथ के नौंवे गुरु तेगबहादुर साहिब का प्रकाश पर्व मंगलवार को गुरुद्वारा साहिब सुखसागर में मनाया गगा। गुरुद्वारा सुखसागर के अध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा ने बताया की सुबह 9.30 बजे अखंड पाठ की समाप्ति हुई । इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। सुबह 10 से 11 बजे तक सुखमणि साहब का पाठ हुआ और 11 से दोपहर 12 बजे तक कीर्तन दीवान आयोजित किया गया।