सिवनी जिला अस्पताल में सिवनी पुलिस ने मानवीयता का उदाहरण पेश किया। दरमियानी रात जब पुलिसकर्मी चाकूबाजी के मामले में घायलो का हालचाल लेने पहुंचे, तभी अस्पताल परिसर में एक विक्षिप्त और असहाय महिला ठंडी जमीन पर खुले आसमान के नीचे पड़ी मिली। महिला के आसपास कोई सहारा देने वाला नहीं था।