लोहरदगा: मैना बगीचा के रेलवे पुल के पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरा, सदर अस्पताल में भर्ती
लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के निगनी निवासी मोनू उरांव मैना बगीचा स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल में शुक्रवार शाम 6:00 भर्ती कराया गया जहां युवक का इलाज किया जा रहा है!