लोहरदगा: नाबालिग के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में लोहरदगा न्यायालय ने दोषी को फांसी की सजा सुनाई
लोहरदगा में नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या मामले में लोहरदगा न्यायालय ने शुक्रवार सुबह 11:00 बजे ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। यह फैसला ऐसा था कि हर कोई इसे सुनकर न्यायालय के फैसले को सही ठहराया है। दरअसल वर्ष 2022 में बगड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या हुई थी। इसको लेकर नाबालिग की मां के बयान पर बगड़ू थाना में मामला दर्ज हुआ था।