नईगढ़ी: नईगढ़ी में दादा की तेरहवीं के अगले दिन पोते का शव फांसी पर लटका मिला, पोस्टमार्टम हुआ
Naigarhi, Rewa | Dec 28, 2025 मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक परिवार में तेरह दिन बाद मातम पसर गया, 13 दिसंबर को दादा की मृत्यु के बाद 27 दिसंबर को पोते का शव फांसी के फंदे में मिला, इस घटना से घर और आसपास के इलाकों में दुख पसरा हुआ है. केवल 26 साल की उम्र में ही मृतक श्रीकांत मिश्रा ने शनिवार को खौफनाक कदम उठा लिया