मंझनपुर: गर्मी से परेशान बंदर ने खाई आइसक्रीम, वीडियो हुआ वायरल, कौशांबी में 44 डिग्री तापमान
कौशांबी में भीषण गर्मी के बीच एक बंदर का आइसक्रीम खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर बड़े आराम से आइसक्रीम का लुत्फ उठाता दिख रहा है। तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस तपती धूप में जहां इंसान ठंडे पेय और आइसक्रीम से राहत ढूंढ रहे हैं।