आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्विप कोषांग द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जिले में सत् प्रतिशत मतदान करवाने हेतु प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को चौसा प्रखंड क्षेत्र में जीविका दीदीयों ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला और कई मतदान संबंधित जागरूकता नारा लगाकर लोगों को वोट के अधिकार के बारे में जानकारी दी।