मुरैना नगर: गुरु पूर्णिमा पर मुरैना के गिरिराज-गुफा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया
गुरु पूर्णिमा पर मुरैना में आस्था का सैलाब उमड़ा।गिरिराज मंदिर,गुफा मंदिर समेत प्रमुख मंदिरों में हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया।दूर-दराज और दूसरे राज्यों से भी शिष्य पहुंचे।भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए।श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन करने और संदिग्ध वस्तु की सूचना पुलिस को देने की अपील।