बीना: कृषि उपज मंडी के सामने जैविक हाट बाजार का आयोजन, उमड़ी लोगों की भीड़
Bina, Sagar | Apr 12, 2026 कृषि उपज मंडी के सामने प्रत्येक रविवार को जैविक हाट बाजार का आयोजन किया जाता है। जिससे लोगों को रसायन से मुक्त शुद्ध सब्जियां उपलब्ध कराई जा सके। जिसके चलते कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में रविवार जैविक हाट बाजार का आयोजन किया गया। जिसमें आलू टमाटर धनिया मिर्ची लौकी भिंडी पालक मेथी एवं पपीता सहित विभिन्न प्रकार की सब्जी एवं फलों की दुकाने लगाई गई।