गोला: भर्रोह चौराहे पर भीषण हादसे में तीन युवकों की मौत, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गोला क्षेत्र के भर्रोह चौराहे के पास 26 अप्रैल की रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पवन यादव की तहरीर के अनुसार, प्रसून उर्फ अंकुर, अमन उर्फ अजय और कुनाल—तीनों ग्राम कोहड़ा बुजुर्ग के निवासी—स्कॉर्पियो से मरीज देखने गए थे।