पालकोट प्रखंड अंतर्गत नाथपुर पंचायत स्थित ढोलबीर-डहुडांड-करमटोली गांव के कसाजाम खेल मैदान में युवा संघ माघ मेला जतरा महोत्सव के अवसर पर लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा ठेठ नागपुरी सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी मंगल सिंह भोगता व वशिष्ठ अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश नारायण सिंह रहे।