बयाना: बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, पिता और पुत्र गंभीर घायल
बयाना-बसेड़ी स्टेट हाईवे पर पिपरौन की पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से उप जिला अस्पताल बयाना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।