बेगूसराय: साइबर अपराधियों ने फोन-पे से ₹30 हजार की अवैध निकासी की, मामला दर्ज
फोन-पे के माध्यम से तीस हजार रुपये अवैध रूप से निकासी का मामला साइबर थाना में दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी शनिवार की शाम 05:00 बजे साइबर थाना द्वारा मिली. इस संबंध में पीड़ित विष्णुपुर वार्ड-42 निवासी रवि कुमार ने बताया कि मैं रिसर्च का विद्यार्थी हूं. इस दौरान कई साइटों पर जाकर अनुसंधान सामग्री ढूंढता हूं.