बलरामपुर: आवास कार्यालय पर सदर विधायक पलटू राम ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
शनिवार 3:00 बजे सदर विधायक पलटू राम द्वारा आवास कार्यालय पर जनता दर्शन में लोगों की समस्याओं को सुना गया। जनता दर्शन में क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी का प्रमुख रूप से लोगों ने जानकारी दी। सदर विधायक पलटू राम द्वारा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से वार्ता कर समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।