उरुवा थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव में 32 घंटे से लापता 10 वर्षीय बच्ची कुमुद को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्ची को बुधवार शाम गांव के ही ओमप्रकाश चंद के घर से खोजा गया। पुलिस अब बच्ची के परिजनों और ओमप्रकाश चंद के परिवार से पूछताछ कर रही है। गोपलापुर निवासी सोनू की बेटी कुमुद मंगलवार सुबह करीब 9 बजे प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पढ़ने के लिए निकली थी।