सांगानेर: जयपुर के नांगल लाडी मे ज्वेलर्स से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट व मारपीट आक्रोशित व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
जयपुर के खोरा बिसल थाना इलाके के नंगल लड़ी इलाके में दुकान से घर लौट रहे ज्वेलर्स के साथ मारपीट और लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूटने के मामले मे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान संगठन और व्यापार मंडल की ओर से लगातार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।