छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत 24वीं योनेक्स सनराइज स्टेट सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आज बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम जशपुर में शुभारंभ हुआ। 16 दिसंबर तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 141 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।