चूरू: नशा माफियाओं के खिलाफ खबर के बाद वरिष्ठ पत्रकार पर जानलेवा हमला, लाठी से वार कर किया घायल, पहले दी थी धमकी
Churu, Churu | Jul 5, 2026 चूरू शहर के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार पत्र के संवाददाता राजेन्द्र सिंह शेखावत पर बीती रात कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में उनके दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उन्होंने रविवार को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।