समस्तीपुर जिला पुलिस केंद्र में अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में मंगलवार संध्या 4:00 बजे के आसपास परेड का आयोजन किया गया। जानकारी दी गई कि पुलिस उपमहानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा से प्राप्त निर्देश के बाद परेड का आयोजन किया गया है।