भिवानी: गांव बापोड़ा में युवक पर पंच और सुआ से हमला, छह पर केस पुलिस ने किया मामला दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी हरिश ने बताया कि उसकी एक सप्ताह पहले गांव बापोड़ा निवासी विरेंद्र के साथ कहासुनी को गई थी। वह खाटू श्याम से अपने घर जा रहा था। अचानक ही विरेंद्र, अंकित, आशीष, पंकज और भिवानी निवासी राहुल और हिमांशु ने उनका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उस पर पंच, बर्फ तोड़ने वाला सुई से मारपीट की।