नूरपुर: कोटला के बग्गा में भाजपा महिला सम्मेलन, प्रदेश महामंत्री सीमा चंदेल रहीं उपस्थित, सरकार को बताया विफल
Nurpur, Kangra | Oct 28, 2025 कोटला के बग्गा में भाजपा महिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ।मंगलवार शाम 5 बजे मिली जानकारी अनुसार कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में महिला मोर्चा की सदस्याएं पहुंची।वही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सीमा चंदेल कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रही।उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार को अब तक की सबसे असफल सरकार बताया जो विकास के क्षेत्र में फिसड्डी साबित हुई।