मंदसौर: धमतरी में प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, मंदसौर के युवक की कुल्हाड़ी से हत्या की
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुर्रीडीह गांव में दलौदा निवासी शंकर सूर्यवंशी (40) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। शंकर अपनी प्रेमिका पूर्णिमा सोरी से मिलने पहुंचा था,8-9 जुलाई की रात पति योगेंद्र सोरी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है,