पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, परिवार में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | Jun 3, 2026
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के गरिया पुल के नजदीक स्थित एक गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.इस आकस्मिक हादसे के बाद से मृतक के घर और पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. आनन-फानन में परिजन पीड़ित को इलाज के लिए GMCH अस्पताल ले गए,जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.मृतक की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय मो. मुजीब के रूप में हुई है