सूरजपुर: जिले के कुदरगढ़ की ढेकी नदी में बहा 10 वर्षीय छात्र, NDRF और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जिले के कुदरगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ढेकी नदी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चपदा गांव का रहने वाला 10 वर्षीय छात्र अपने एक साथी के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और तेज बहाव में छात्र बहकर लापता हो गया।