मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड के मकदमपुर गांव में ट्यूबवेल के पास खेत में लगी आग
मंसूरचक प्रखंड अंतर्गत मकदमपुर गांव के स्टेट ट्यूबवेल के पास चौर स्थित एक खेत में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। इस घटना में मकदमपुर निवासी विभूति कैव का एक बीघा गेहूं और कुशेश्वर दास का एक ट्रेलर भूसा जलकर राख हो गया।