मोहनलालगंज: निगोहां में दर्दनाक हादसा, बेकाबू गाय के साथ 500 मीटर तक घिसटने से छात्र की हुई मौत
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के कुसमौरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय छात्र दीपांशु की मौत हो गई। कक्षा 6 का छात्र दीपांशु सोमवार शाम गाय चराकर घर लौट रहा था। इसी दौरान गाय अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ी। गाय के गले में बंधी रस्सी दीपांशु के शरीर में उलझ गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया।