करेड़ा: करेड़ा उपखंड क्षेत्र में दो मकानों सहित पंडाल पर गिरी आकाशीय बिजली, मची अफरातफरी
करेड़ा कस्बे के उपखंड क्षेत्र में सोमवार सुबह 7 बजे से अचानक मौसम ने करवट बदली जिसके चलते तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जो सुबह 20 बज ताल चालू रही । तेज बारिश से मौसम में ठंडक हो गई वहीं तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली।