खगड़िया: खगड़िया सब्जी मंडी में हरी सब्जियों के दाम धराशायी, किसानों की बढ़ी चिंता
खगड़िया सब्जी मंडी में सोमवार सुबह 10:00 बजे को हरी सब्जियों के दाम बेहद गिर गए हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में झींगा, जिगली, करेला और परवल मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। वहीं हरी मिर्च का भाव 10 से 20 रुपये प्रति किलो है। किसानों का कहना है कि इतनी कम कीमत मिलने से उनकी उत्पादन लागत भी नहीं निकल पा रही है। ब