बेंगाबाद: पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने डीसी पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया, उपायुक्त का पक्ष आना बाकी।
पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रोहित कुमार ठाकुर ने शुक्रवार को 12 बजे अपने सहयोगियों के साथ नया परिषदन भवन में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त रामनिवास यादव पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया गया कि उन्होंने एक शिकायत को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की थी। इसके बाद इन्हें लिखित रूप से शिकायत देने को कहा गया था।