ललितपुर: कस्बा जाखलौन स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, गंभीर रूप से घायल
कस्बा जाखलौन स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर रात्रि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों द्वारा उसे सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। ताकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।