पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी शोभायात्रा जुलूस के मद्देनज़र विभिन्न जगहों का किया निरीक्षण
Purnea East, Purnia | Mar 28, 2026
पूर्णिया में रामनवमी के पावन अवसर पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के द्वारा शनिवार को दोपहर के लगभग 2 बजे विधि व्यवस्था का कड़ा निरीक्षण किया।एसपी स्वीटी सहरावत ने संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा पर ड्रोन कैमरों और वीडियोग्राफी के माध्यम से कड़ी नजर रखी जा रही है।