चंदला: मुख्य सड़क से महज 100 मीटर दूर फिर भी बदहाल रास्ता, नाली और सड़क के अभाव में जराऊ माता के पुरवा के ग्रामीण परेशान
चंदला तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमझाला के मजरा जराऊ माता के पुरवा में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने रविवार की शाम 4 बजे कहा कि मुख्य सड़क महज 100 मीटर दूर है, लेकिन गांव में पक्की सड़क और नाली नहीं होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। बारिश के दिनों में आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है।