गोगरी: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला घायल, गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज जारी
Gogri, Khagaria | Apr 10, 2026 पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पसराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पसराहा थाना के 112 पुलिस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे घायल महिला का इलाज जारी था। घायल महिला की पहचान पसराहा निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई।