अजयगढ़: ग्राम शान गुरैया में 9 बर्ष की नाबालिक को लगा करंट हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम गांव में मातम का माहौल
पुलिस व परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक सोनम पिता शिवप्रताप प्रजापति उम्र 9 साल निवासी शान गुरैया जो घर के कमरे में कुछ लेने अंदर गई थी कुछ देर नही लौटने पर परिजनों के द्वारा अंदर आ कर देखा तो बालिका वेहोशी की हालत में मिली जिसे आनन फानन में बालिका को अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टरों के द्वारा परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया