बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के रहने वाले पूर्व विधायक बसपा वीरेंद्र सिंह के आवास पर कब्जा लेने पहुंचे रिटायर्ड कर्नल
इस जमीन पर बसपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह का मकान और ऑफिस के अलावा दो अन्य घर बने हुए हैं। कोर्ट से लेफ्टिनेंट कर्नल के हक में निर्णय हुआ और कोर्ट ने इसे खाली कराने का आदेश जारी कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को अमीन बारादरी पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और संपत्ति को खाली करने की बात कही। मगर इस दौरान मकान संपत्ति खाली नहीं की गई ।