मऊरानीपुर: छुट्टी पर घर ढोंडा आए पुलिस के जवान की करंट की चपेट में आने से मौत, 5 माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
झांसी के सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम ढोंडा में छुट्टी पर घर आए यूपी पुलिस के कांस्टेबल रूपेंद्र सिंह कुशवाहा की समरसेबल की डोरी में करंट आने से मौत हो गई। हादसे के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच माह के बेटे को छोड़ गए हैं। पूरे गांव और पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।